पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैसे सुधरेगी सड़कों की हालत, िवभाग में पड़े 103 पद हैं खाली

कैसे सुधरेगी सड़कों की हालत, िवभाग में पड़े 103 पद हैं खाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहड़ूमंडल में सड़कों की खस्ता हालत किसी से भी छुपी नहीं हैं। सड़कों के उचित रख रखाव का जिम्मा संभालने वाले लोक निर्माण विभाग में फील्ड स्टाफ की भारी कमी भी सड़कों की दुर्दशा की एक बडी वजह है। अकेले रोहड़ू मंडल में लोक निर्माण विभाग के फील्ड स्टाफ के स्वीकृत 616 पदों में से 103 पद खाली पड़े हुए हैं।

852किलोमीटर सड़क 427 बेलदार

रोहड़ूमंडल में लोक निर्माण विभाग के पास कुल 852 किलोमीटर सड़कों के रखरखाव का जिम्मा है। इन सड़कों के रखरखाव के लिए विभाग के पास कुल 495 पद स्वीकृत है जिनमें से भी 68 पद रिक्त पड़े हुए हैं। वर्तमान समय में लोक निर्माण विभाग के पास कागजों में 427 बेलदार है जिनमें से अधिकांश की आयु 47 से साल से अधिक है जबकि कुछ की सेवाएं विभाग चौकीदार,माली सहित अन्य पदों पर ले रहा है। फिल्ड स्टाफ की कमी के चलते विभाग केवल सड़क निर्माण के लिए पुरी तरह से ठेकेदारों पर निर्भर है बल्कि सेब सीजन बरसात के दौरान अवरुद्व सड़कों को खोलने के लिए भी लोनिवि के पास ठेकेदारों के अलावा कोई दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता।

मशीनें है, पर रहती हैं खराब

लोकनिर्माण विभाग रोहड़ू के पास दाे जेसीबी, तीन एलं एंन टी , 4 डोजर , 3 ऐयर कंप्रेसर, 3 रोलर , 1 ट्रक 4 टिप्पर है। हालांकि विभाग इन दिनों इन सभी मशीनों के ठीक होने का दावा कर रहा है लेकिन वास्तविकता में ये मशीनें अधिकांश समय में खराब ही रहती है।

^विभाग में रिक्त पड़े सभी पदों की रिर्पोट हर महीने उच्च‍ अधिकारियों को भेजी जाती है। जहां तक मशीनों का सवाल है अधिकांश मशीनें अभी काम कर रही है। कई बार मशीनें खराब हो जाती है तो तकनीकी कारणों से इनको ठीक करने में समय लग ही जाता है। नंदलाल चौहान एक्सीएन लोक निर्माण विभाग रोहड़ू

वर्कइंस्पेक्टर के 7 पद रिक्त

लोकनिर्माण विभाग में फील्ड वर्क के बारे में सबसे महत्व पूर्ण माने जाने वाले जेई के आठ पद लंबे अरसे से रिक्त पड़े हुए हैं। रोहड़ू मंडल में विभाग के पास जेई के कुल 17 पद स्वीकृत है। जिनमें से आठ पद खाली पड़े हुए हैं। इसी प्रकार से मेट के आठ, मिस्त्री के 9 वर्क इंस्पेक्टर के 7 लौहार के 3 पद खाली पड़े हुए हैं।

बदत्तर हालत में रोहडू की सड़के