- Hindi News
- सड़क के निमार्ण कार्य की गति से संतुष्ट नहीं टीम
सड़क के निमार्ण कार्य की गति से संतुष्ट नहीं टीम
ठियोगहाटकोटी रोहड़ू सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के आई वर्ल्ड बैंक की टीम बुधवार को रोहड़ू तक सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद वापिस लौट गई। इसी दौरान फल सब्जी एवं फूल उत्पादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौहान ने वर्ल्ड बैक की टीम से मिलकर उन्हें क्षेत्रवासियों की तरफ से सड़क निर्माण में तेजी लाने को लेकर ज्ञापन सौंपा
हरीश चौहान ने वर्ल्ड की टीम को दिए अपने ज्ञापन में पिछले सात वर्षों से सड़क के सुस्त निर्माण कार्य का हवाला देते हुए क्षेत्रवासियों को हो रही भारी परेशानियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सीएंडसी कंपनी ने अभी तक केवल 5 फीसदी ही निर्माण कार्य किया है और मल वे को जंगलों नदियों में फेंका जा रहा है। हरीश चौहान ने बताया कि उन्होंनें वर्ल्ड बैंक की टीम के साथ बातचीत की है और टीम के सदस्यों ने भी सड़क के निर्माण कार्य पर असंतोष जाहिर किया है।
वर्ल्डबैंक की टीम ने जाना जनता का दर्द
उन्होंनेबताया कि वर्ल्ड बैंक की टीम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे सड़क निर्माण की रिर्पोट में क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियों नुकसान का जिक्र भी करेंगे। हरीश चौहान ने बताया कि उन्हें जब सूचना मिली की वर्ल्ड बैंक की टीम सड़क के निरीक्षण के लिए आई है तो उन्होंने हाटकोटी के समीप टीम के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की परेशानियों को समझते हुए सड़क निर्माण की गति अव्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया। वह इसकी रिर्पोट अपने अधिकारियों को देगें।
ठियोग हाटकोटी रोहड़ू सड़क के खास्ताहाल, सड़क में गाड़ी को निकालते कर्मचारी।
^वर्ल्ड बैंक की टीम ने सड़क का निरीक्षण किया है। टीम सड़क के बारे में अपनी रिर्पोट को सार्वजनिक नहीं करती है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता आरएसजसवाल, अधिशासीअभियंता ठियोग-हाटकोटी