पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएनयूआरएम के तहत मिली सात बसें

जेएनयूआरएम के तहत मिली सात बसें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहड़ू| विधायकमोहन लाल ब्राक्टा ने जवाहर लाल नेहरू ग्रामीण योजना के एचआरटीसी के रोहड़ू डिपो को मिली 7 बसों को हरी झंडी दिखा कर अपने अपने रूटों पर रवाना किया। कंपयूटर सुविधा से लैस इन बसो की लंबाई ज्यादा लैंड क्लीयरैंस कम होने के कारण इन बसों को ऊबड़ खाबड़ सड़कों पर नहीं चलाया जा सकेगा।मोहन लाल ब्राक्टा ने बसों के मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इनके आने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

रोहड़ू बस अड्डे से नई बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सामने एचआरटीसी के रोहड़ू डिपो में बसों की कमी के मुद्दे को उठाया था। जिसके बाद सीएम ने बसों की कमी को पूरा करने का अशासन देते ह़ुए रोहड़ू डिपो को 20 बसें देने की बात कही थी। जिनमें से पहली खेप के रूप में 7 नई बसें रोहड़ू डिपो को मिल गई है। उन्होंने कहा कि कंपयूटर सीसीटीवी कैमरों जैसी सुविधाओं से लैस इन बसों को क्षेत्रवासियों को आरामदायक सुरक्षित सफर देने के लिए प्रस्तुत किया गया है। अब क्षेत्रवासियों को सरकार के इन सराहनीय प्रयासों का सम्मान करते हुए बसों के रख रखाव पथ परिवहन निगम को सफल बनाने में योगदान देना होगा जिससे प्रदेश में परिवहन सेवाओं को और सुविधाजनक बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि बसों की लंबाई ज्यादा होने लैंड क्लीयरैंस कम होने के कारण फिलहाल बसों को उन्हीं सड़कों पर चलाया जा सकेगा

जेएनएनयूआरएम योजना के तहत हरी झंडी दिखा कर बसों काे रवाना करते विधायक।