पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पौध राेपण कार्यक्रम में हिस्सा लेती पारसा गांव की महिलाएं

रोहड़ू| पर्यावरणसरंक्षण , स्वच्छता अभियान स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली पारसा गांव की महिलाओं ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधान कमलेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में महिलाओं ने करीब तीन सौ पौधों को लगाया। खाली पड़ी जमीन में सफाई अभियान चलाने के बाद महिलाओं ने पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया पर्यावरण को अनुकूल बनाए रखने के में पेड पौधों की अहम भूमिका को देखते हुएे पौध रोपण कार्यक्रम को अपने बार्षिक कार्यक्रमों में अहम स्थान दिया हुआ है। इसके अलावा जंगलों को आग से बचाने अवैध कटान को रोकने में भी महिला मंडल पारसा अहम भूमिका निभाता है। ग्रामीण विकास एवं जागरूकता कार्यक्रमों में बेहद सक्रिय रहती है। महिला मंडल की सदस्यों सुनीता, सुषमा कमला देबी ने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रधान कमलेश ठाकुर द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन मार्ग दर्शन से केवल महिलाएं सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभा रही है बल्कि अपने आप पर निर्भर होने का प्रयास कर रही है।