पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीआईपी नंबर के लिए लगी भीड़

वीआईपी नंबर के लिए लगी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^सी सीरीज के शुरू करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई है।0001 नंबर हासिल करने के लिए बहुत लोगों द्वारा रुचि दिखाई जा रही है। वाईपी एस वर्मा, एसडीएमरोहड़ू

^वीआईपीनंबर को खुली नीलामी की प्रक्रिया के तहत अलाट किया जाना चाहिए। इससे सरकार को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होगा। राजकुमारनीटू,अध्यक्ष नंबरपरिषद रोहड़ू

भास्कर न्यूज|रोहड़ू

वाहनएवं अनुज्ञप्ति विभाग रोहड़ू यहां जल्द ही वाहनों के पंजीकरण की नई सीरीज शुरू करने वाला है। बी सीरीज के बाद वाहनों की पंजीकरण संख्या की सी सीरीज शुरू करने जा रहे आर एंड एल विभाग के पास अभी से वीवीआईपी वीआईपी नंबरों के चाहने वालों की अच्छी खासी भीड़ लगने लगी है। सी सीरीज के वीआईपी नंबर एचपी 10 सी 0001 को हासिल करने के लिए नंबर के दीवानों में खींचतान शुरू हो गई है। अपने वाहनों पर वीआईपी नंबर लगाने की चाहत रखने वाले दर्जनों लोग लंबे अरसे से इस नई सीरीज के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब जल्द ही सी सीरीज के लांच होने की भनक मिलते ही कई लोगों ने केवल नई एसयूवी गाडिय़ां बुक कर दी है बल्कि कई लोगों ने तो नई गाडिय़ां भी खरीद ली है। नई गाडिय़ां खरीद चुके कई वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ी पर वीआईपी नंबर लगाने के चक्कर में अपनी गाड़ी का पंंजीकरण तक नहीं करवा रहे हैं। सी सीरीज के सबसे वीआईपी नंबर एच पी 10 सी 0001 के लिए केवल रोहड़ू क्षेत्र बल्कि प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रोहड़ू में भी इस नंबर को हासिल करने के लिए राजनेताअों, बागवानों में खींचतान है। सरकार द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार वीआईपी नंबर के दाम फिक्स किए गए हैं। जिसके तहत 0001 नंबर की कीमत 75 हजार रुपए रखी गई है।