- Hindi News
- रोहड़ू कांग्रेस की बैठक में विकास रूकने पर हंगामा
रोहड़ू कांग्रेस की बैठक में विकास रूकने पर हंगामा
^बैठक में कार्यकर्ताओं ने उन विकास कार्यों के शुरू नहीं होने पर रोष प्रकट किया जिनके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है। बस स्टैंड के टैंडर लग जाने के बावजूद काम शुरू नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग से जवाब मांगा गया है। इसके अलावा कांग्रेस मंडल ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जल्द ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात करने का फैसला लिया है। दिनेशचौहान, महासचिवकांग्रेस मंडल रोहड़ू
भास्कर न्यूज|रोहड़ू
कांग्रेससरकार के दो सालों के कार्यकाल के दौरान रोहड़ू विस क्षेत्र की विकासात्मक गतिविधियों से असंतुष्ट कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस मंडल की मासिक बैठक में अपना रोष जाहिर किया। मंडल की हंगामेदार बैठक में कई नेताओं ने एक के बाद विधायक सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आशंका जताई की अगर विकास कार्यों में तेजी नहीं आई तो पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। मंगलवार सर्किट हाऊस रोहड़ू में हुई कांग्रेस मंडल की बैठक में कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने मंडलाध्यक्ष सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से सरकार के दो साल की उपलब्धियों के बारे में सवाल पूछे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेताअों से कहा कि दो साल में रोहड़ू विस क्षेत्र में नए कार्यों का शिलान्यास तो दूर अधर में लटके पुराने विकास कार्यों का निर्माण तक शुरू नहीं हो पाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। करीब तीन घंटे चली कांग्रेस की बैठक में पहली बार मंडलगढ, छौहारा नावर सहित स्थानीय कांग्रेसी नेताअों ने विकास कार्यों पर असंतोष जाहिर किया। बैठक के बाद सभी नेताओं ने आम सहमति से रोहड़ू विस क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर सीएम से मुलाकात करने का फैसला लिया है। कांग्रेस मंडल ने निर्माणाधीन बस स्टैंड के निर्माण कार्य को शुरू करने में किए जा रहे विलंब पर रोष जाहिर किया।