- Hindi News
- सरकार पर एंटरटेनमेंट टैक्स वसूलनेे का आरोप
सरकार पर एंटरटेनमेंट टैक्स वसूलनेे का आरोप
एचपीसीएकेएंटरटेनमेंट टैक्स संबंधी मामले में सोमवार को एचपीसीए मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 2011 में सभी तरह के एंटरटेनमेंट टैक्स लिए गए हैं। लेकिन साल 2013 में हुए आईपीएल मैचों के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से एंटरटेनमेंट टैक्स नहीं वसूला गया। टैक्स लेने की जिम्मेदारी सरकार की बनती थी। उन्होंने सरकार पर सवाल पूछते हुए कहा कि सरकार एंटरटेनमेंट टैक्स क्यों नहीं ले रही।
आखिर क्यों एंंटरटेनमेंट टैक्स लागू नहीं हो रहाω। वहीं, मामले में दायर की गई याचिका में भी आईपीएल सुरक्षा में पांच करोड़ रुपए मिलने की बात सामने आई है। अब तक हुए नौ आईपीएल मैचों और दो अंतरराष्ट्रीय मैचों के छह करोड़ 49 लाख रुपए पुलिस सिक्योरिटी पर खर्च हुए हैं। वहीं, आईपीएल के सात मैचों में पुलिस सुरक्षा की एवज में करीब पांच करोड़ रुपए सरकार को नहीं मिले हंै। उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि एंटरटेनमेंट टैक्स क्यों नहीं लिया जा रहा। विक्रमादित्य द्वारा रोहड़ू में चलाई जा रही एनजीओ जो कि क्रिकेट टूर्नामेंट करवाती है, किंग्स इलेवन ने वहां डोनेशन दी है, जिसके चलते पंजाब किंग्स इलेवन एंटरटेनमेंट टैक्स नहीं वसूला जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर एचपीसीए गलत है तो सरकार हमारे खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाए। संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के एक मामले में सुनवाई से पहले सरकार का जवाब मीडिया में प्रकाशित होना हाईकोर्ट की अवमानना का मामला है। जिस पर एचपीसीए अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी।