प्रणव कहोल मिस्टर और समीक्षा बनी मिस डीएवी
डीएवीसेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में प्लस टू के स्टूडेंट्स के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई पार्टी का आयोजन प्लस वन कक्षा के स्टूडेंट्स द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसीपल अतुल महाजन ने शिरकत की। इस दौरान स्कूल के स्टूडेंट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जबकि फन गेम्स, म्यूजिकल चेयर गेम, डांस, कैटवाक, बैलून डांस, पेपर डांस समेत अन्य स्पर्धाएं भी करवाई गई। स्टूडेंट्स डीजे की धूनों पर खूब थिरकते नजर आए। जिसमें पंज तारा ठेके उत्ते जा के तारेया नी तेरा सारा गुस्सा, अफीम, चांदी दी डब्बी दे विच्च, रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिए समेत अन्य गीतों पर जमकर डांस किया। मिस्टर डीएवी प्रणव कहोल मिस डीएवी समीक्षा को चुना गया। वहीं मिस्टर फेयरवेल उपदेश मिस फेयरवेल आरती चुने गए। होप ऑफ डीएवी साहिल धीमान सुकृति को चुना गया। मॉडलिंग प्रतियोगिता में आशुतोष, आरती, विज्ञापन प्रतियोगिता में आकांक्षा, सचिन, गौरव, प्रियांशु को विजेता घोषित किया।