ईमानदारी से जन सेवा करना ही है लक्ष्य : प्रज्जवल
रोहड़ू | पंचायतसमिति जुब्बल कोटखाई की अध्यक्षा प्रज्जवल बास्टा का कहना है कि वे पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ अपने दायित्व को निभाने का प्रयास करेगी। बुधवार को कार्यालय का पदभार संभालने के बाद प्रज्जवल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्रीय विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता ईमानदारी के साथ आगे होगा। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के लिए उनकी कार्यशैली में कोई जगह नहीं होगी। एसडीएम कार्यालय में बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद प्रज्जवल ने जुब्बल में अपने समिति कार्यालय का कार्यभार संभाला प्रज्जवल बास्टा ने कार्यालय संभालने के बाद 20 फरवरी को स्टाफ के साथ जुब्बल में 21 फरवरी में कोटखाई में बैठक करने का फैसला लिया है। इसके बाद 24 फरवरी को प्रज्जवल ने सभी पंचायत समिति सदस्यों की पहली बैठक करने का निर्णय लिया है। प्रज्जवल का कहना है कि वे नियमित रूप से कोटखाई जुब्बल दोनों स्थानों पर नियमित रूप से उपस्थित रहने का प्रयास करेगी।