नाटकों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रोहडू: रोहड़ू बस स्टैंड पर लघु नाटिका प्रस्तुत करते स्वयंसेवी।
भास्कर न्यूज|रोहड़ू
पीजीकालेज सीमा की एनएसएस इकाई ने रोहडू बाजार में जागरूकता रैली नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर नगरवासियों को जागरूक किया। रोहडू़ चौक पर स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित लघु नाटिकाओं को दर्शकों की खूब सराहना मिली। कालेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में हिस्सा ले रहे सीमा महाविद्यालय के 107 विद्यार्थियों ने वीरवार को रोहडू बाजार में लोगों को जागरूक किया।
चिड़गांव रोड पर स्थित फायर स्टेशन से जागरूकता रैली निकालते हुए स्वयं सेवियों ने रोहडू नगर की परिक्रमा की। जिसके बाद स्वयंंसेवियों ने स्थानीय चौक पर बेहतरीन लघु नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका के माध्यम से स्वय सेवियों ने पर्यावरण में रहे बदलाव, गंदगी के फैलते साम्राज्य बढ़ते प्रदूषण उसके प्रतिकूल पड़ रहे प्रभावों को दर्शाया। इसके अलावा स्वयं सेवियों ने रैली के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या , नशाखोरी जैसी ज्वलंत समस्याओं को लेकर नगरवासियों को जागरूक किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा गोपाल दत्त शर्मा , प्रो पी डी जगीतठा डाॅ. उमेश नारटा ने बताया कि गंदगी एक गंभीर समस्या बन गई है। गंदगी को फैलने से रोकने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि कालेज की एनएसएस इकाई समय समय पर ऐसे जागरूकता शिविरों सफाई अभियानों का आयोजन करती रहेगी। जिससे केवल रोहडू नगर बल्कि आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता , पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर लोग जागरूक हो क्षेत्र में गंदगी को फैलने से रोका जा सके और पर्यावरण को साफ सुथरा बनाया रखा जा सके।