पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोलन में बनेंगे पैवर्स पाथ

सोलन में बनेंगे पैवर्स पाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलनबाजार की जल्द ही रंगत बदलने वाली है। यहां पर करीब 30 लाख रुपए की लागत से पैवर्स पाथ लगाए जाने हैं। नगर परिषद ने इसका कार्य शुरू करवा दिया है। इस वर्ष के अंत तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि इससे स्थानीय लोगों को कुछ दिनाें तक दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। इसके लिए नगर परिषद ने लोगों के सहयोग की अपील की है। योजना के तहत अप्पर लोअर बाजार में पैवर्स पाथ बनाए जाने हैं। पैवर्स लगने से लोगों को सुविधा होगी साथ ही बरसात की स्थिति में सड़क टूटने का झंझट भी समाप्त हो जाएगा। गौरतलब है कि लंबे समय से बाजार की सड़कों को सीमेंटेड करने की मांग की जा रही है लेकिन इन सड़कों पर पानी सीवरेज लाइनें बिछी होने के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा था। नगर परिषद ने पैवर्स पाथ के माध्यम से इसका रास्ता निकाला है।

अप्पर बाजार लोअर बाजार में पैवर्स लगाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पुरानी हो चुकी पानी की पाइपों को बदलने का कार्य भी किया जाएगा। इससे भविष्य में पानी की लीकेज की समस्या नहीं रहेगी। साथ ही सड़कों के किनारे बनी नालियों की भी मरम्मत की जाएगी। नगर परिषद ने इस कार्य को वर्ष के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लोगों की असुविधा को देखते हुए इस कार्य को रात के समय भी किया जा रहा है। मनोनीत पार्षद विशाल वर्मा ने बताया के बाजार में लंबे समय से पैवर्स लगाने की मांग की जा रही थी। नगर परिषद से इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है।

^ अप्पर लोअर बाजार में पैवर्स लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। इससे वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों से इस दाैरान सहयोग की अपील की गई है। बीआरनेगी, कार्यकारीअधिकारी, नगर परिषद, सोलन

10 साल तक नहीं रहेगी मरम्मत की जरूरत

पैवर्सकी खास बात है कि इसके लगने के बाद दस साल तक सड़क की मरम्मत की जरूरत नहीं रहेगी। यदि सड़क में किसी तरह की लीकेज पाइप लाइन बिछानी पडे़ तो पैवर्स को उखाड़ने में आसानी रहेगी। मरम्मत कार्य पूरा होने पर पैवर को इसी जगह फिट किया जाएगा। पैवर्स पाथ को बिछाने के लिए फिलहाल खुदाई की जा रही है। सड़क की लेवलिंग होते ही बाजार की दोनों सड़कों पर पैवर्स लगाने का कार्य शुरू होगा।