- Hindi News
- लड़कियों ने सीखी थाने और डाकघर की कार्यप्रणाली
लड़कियों ने सीखी थाने और डाकघर की कार्यप्रणाली
सोलन में नाबार्ड के कार्यक्रम में भाग लेते स्वयंसहायता समूह की महिलाएं।
रेणुकाजी में किशोरियों को जानकारी देते यूको बैंक के अधिकारी।
रेणुकाजी| महिलाएवं बाल विकास विभाग के सर्कल ददाहू ने शुक्रवार को क्षेत्र की किशोरियों को एक्सपोसर टूर करवाया। इस टूर के माध्यम से विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। ददाहू सर्कल की सुपरवाइजर मंती शर्मा के नेतृत्व में किशोरियां सबसे पहले थाना रेणुका में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को जाना। रेणुका थाने के एएसआई जगदीश ठाकुर ने किशोरियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली सहित कानून की जानकारी भी दी। सब पोस्ट आफिस ददाहू में पोस्टमास्टर राकेश कुमार ने डाक घर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। यूको बैंक में मैनेजर आरके शर्मा ने जन धन योजना सहित बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रक्षा देवी, यूको बैंक के अधिकारी रविरंजन, मनोज कुमार जय प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
उत्पादक संगठन का उद्घाटन
सोलन| नाबार्डहिमाचल प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक ने सोलन जिला के पहले उत्पादक संगठन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस कड़ी में सोलन में पहले रेवा उत्पादक संगठन खोला गया। इसमें 25 महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 3 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। साथ ही नाबार्ड उनकी मार्किटिंग में भी मद्द करेगा। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड रेवा उत्पादक संगठन की महिलाएं भी मौजूद थी।