- Hindi News
- स्वयंभू नेता कर्मचारियों को बांटने का प्रयास बंद करें
स्वयंभू नेता कर्मचारियों को बांटने का प्रयास बंद करें
नाहन| प्रदेशअराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला सिरमौर इकाई की बैठक नाहन में संपन्न हुई। महासंघ के राज्य महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बतौर अध्यक्ष शिरकत की।
इस मौके पर गोपाल कृष्ण शर्मा ने सभी कर्मचारियों से संगठित होकर महासंघ की एकजुटता के लिए कर्मचारी हित में कार्य करने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से राज्य कार्यकारिणी ने मुलाकात की है। उन्होंने शीघ्र ही राज्य स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक करवाने का आश्वासन दिया है। गोपाल ने बताया कि इसके बाद जिला स्तरीय विभागीय संगठनों की बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि इस विषय में कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की भ्रांति में आने की आवश्यकता नहीं है। राज्य स्तरीय बैठक के दौरान जिन जिलों में समानांतर इकाइयां बनी है उन दोनों इकाइयों के प्रधान महासचिव भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन, ऊना, लाहौल स्पीति किन्नौर जिलों में एक ही कार्यकारिणी है। इसलिए इन जिलों के प्रधान महासचिव भी बैठक में हिस्सा लेंगे। यही स्थित विभागीय संगठनों में भी रहेगी। बैठक दौरान राज्य महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने कुछ स्वयंभू नेताओं को चेताया कि वो कर्मचारियों को बांटने का प्रयास बंद करें। जिलाध्यक्ष जीआर पराशर, महासचिव नरवीर कुमार, राज्य उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जयगोपाल ठाकुर, प्रैस सचिव जीआर कमल आदि उपस्थित थे।