पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिहाणा योजना से आपूर्ति बाधित

रिहाणा योजना से आपूर्ति बाधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चायल| उठाऊपेयजल योजना रिहाणा ग्राम पंचायत पौधना,भारती और देलगी के 25 गावों उपगांवों को पेयजल आपूर्ति करती है। योजना से पिछले करीब एक माह से अनियमित आपूर्ति हो रही है। यहां लोगों को तीसरे या चौथे दिन 10 से 15 लीटर ही पानी मिल पा रहा है।

कंडाघाट उपमंडल की पौधना, देलगी और सोलन उपमंडल की भारती पंचायत के शयोर, बडील,खायरी, कजियारा, भुंभल, खायर , बरथाड़ी, रिहाड़ा, मांगणा, कुमारड़ी रखोग, खग गरवाई, धना सहित 25 गांव उपगांव को पानी की आपूर्ति होती है। ग्राम पंचायत देलगी के प्रधान सालिग राम ने बताया कि उनके गांव में पिछले एक माह से पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है और उन्हें तीसरे चौथे दिन पानी की एक बाल्टी पानी मिल रहा है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग कंडाघाट के एसडीओ सुमित सूद ने बताया कि रिहाणा पेयजल योजना की एक मशीन खराब थी। इस मशीन को ठीक करके लाया गया है। एक-दो दिन में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।