विभाग ने शुरू किया टीकाकरण अिभयान
सोलन| अर्कीउपमंडल की ग्राम पंचायत खरड़हट्टी के बनोह, जयबाला, चलैली, नरवाड़ और पलयाड़ गांव में बकरियों में बीमारी फैलने के बाद पशुपालन विभाग हरकत में गया है। पशुपालन विभाग सोलन के उपनिदेशक डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि विभाग इस दिशा में विभाग त्वरित कार्रवाई अमल में ला रहा है ताकि पशुओं के इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी रहें। उन्होंने कहा कि विभाग ने समूचे क्षेत्र में रोग प्रतिरोधी टीकाकरण अभियान आरंभ कर दिया है। क्षेत्र में टीकाकरण अभियान के लिए चिकित्सा दल गठित कर दिए गए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के पशुपालकों से आग्रह किया है कि मृत पशुओं को खुले में फेंककर गहरा खड्डा खोदकर दबाएं। उपनिदेशक डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि शीघ्र इस बीमारी को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर लिया जाएगा।