पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कूल ब्वॉयज ने कोटलानाला को हराया

कूल ब्वॉयज ने कोटलानाला को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| स्थानीयठोडो ग्राउंड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए पहले मुकाबले में कूल ब्वॉयज चौपाल की टीम ने ईटीसी कोटलानाला को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोटलानाला की टीम ने आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाए। जवाब में चौपाल की टीम ने पांच ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में कूल ब्वॉयज के अनिकेतन ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। दूसरे मैच में फ्रैंड्स क्लब ग्रीन ने गुलशन क्रिकेट क्लब को अंतिम ओवर में पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलशन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 62 रन बनाए। जवाब में फै्रंड्स क्लब ने अंतिम ओवर में जीत हासिल कर ली। ग्रीन टीम के अंकुश को मैन ऑफ मैच चुना गया। तीसरे मैच में सुपर ओवर में पझौता ने करसोग की टीम को हराया। इस मौके पर पच्छाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, युकां पच्छाद के अध्यक्ष विकास हिमांशु ने अतिथियों के तौर पर मौजूद रहे।