पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचपीयू ने बनाई एससीए, दो घंटे में इस्तीफा

एचपीयू ने बनाई एससीए, दो घंटे में इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में फीस बढ़ोतरी पर हो रही राजनीति से आहत: वीरभद्र

कुलपितएडीएन वाजपेयी ने कहा कि आधिकारिक रूप से किसी भी चुने हुए पदाधिकारी का त्यागपत्र नहीं मिला है। प्रशासन ने अपने स्तर पर बेहतर आैर मैरिट में रहने वाली छात्राआें को चुना था। इसके बावजूद यदि इसमें भी कहीं राजनीति करनी है तो इससे ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता है।

कॉलेज सोलन



भास्कर न्यूज | शिमला

मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश उन कुछ राज्यों में एक है, जहां लड़कियों से स्नातक स्तर की पढ़ाई तक कोई फीस नहीं ली जाती है। स्नातकोत्तर स्तर पर भी होस्टल फीस मिलाकर काफी कम शुल्क है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की छात्र राजनीति से आहत हैं, जहां कुछ छात्र राजनीतिक संगठन विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में अकादमिक वातावरण को खराब कर रहे हैं। सरकार ने फीस वृद्धि के मामले तथा फीस ढांचे सेे संबंधित सभी पहलुओं की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जो एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्र चुनावों के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक इन संस्थानों में अनुशासन कायम नहीं होता, तक तक चुनाव नहीं करवाए जा सकते।

भास्कर न्यूज|शिमला

हिमाचलप्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने एससीए का मनोनयन कर दिया है। एससीए चुनने के साथ ही इसमें शामिल प्रशासन की एससीए के तीन पदाधिकािरयों ने इस्तीफा दे िदया है। पदाधिकारियों ने इस्तीफा भी प्रशासन को सौंप दिया है। ऐसे में मनोनयन एससीए सवालों के घेरे में गई है। प्रशासन की आेर से चुनी गई एससीए में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सह सचिव को शामिल किया गया है। इन सभी पदों पर छात्राएं मनोनीत की गई हैं।

मेरिट आधार पर छात्राओं का चयन किया गया है। विभागाध्यक्ष की ओर से प्रशासन को मेरिट आधार पर नाेमिनेशन भेज गए है। इसमें सिर्फ छात्रों की मेरिट का जिक्र किया गया है जबकि मेरिट में आने वाले किसी भी छात्र छात्राओं से उनके एससीए में मनोनयन के बारे में नहीं पूछा गया है।

77प्रतिनिधियों को चयन

एससीएमें पूरे 77 प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में पीएचडी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्पोर्ट्स कैटेगरी