पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिप्रा के नाम रही हिमाचल उत्सव की तीसरी संध्या

शिप्रा के नाम रही हिमाचल उत्सव की तीसरी संध्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| हिमाचलउत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संंध्या बॉलीवुड की पाशर्व गायक शिप्रा गोयल के नाम रही। शिप्रा ने एक दर्जन से अधिक हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। सांस्कृतिक संध्या में उन्होंने कार्यक्रम का आगाज अपने सबसे अधिक चर्चित गीत ईश्क बुलावा जद औंदा है।

इसके आलावा स्थानीय कलाकारों ने भी हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोगों का खूब मनोरंजन किया। जाने माने पैप्सी स्टार कनक जोशी के गीतों ने भी हिमाचल उत्सव में खूब धमाल मचाया। इसी प्रकार हिमाचल की आवाज के फाइनलिस्ट रहे कुलदीप चंदेल ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने मुंडा तू पंजाबी सौणा, मेरे दिल के चैन, अपनी आंखों में बसा रखे है सहित कई गीत पेश किए।

इस दौरान निजी स्कूलों के लिए ग्रुप डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बीएल पब्लिक स्कूल, सेंट ल्यूक्स, डीएवी, गुरूकुल सहित कई विद्यालयों के छात्रों ने देशभक्ति के गीतों पर ग्रूप डांस पेश किए।

इस अवसर पर डायनमिक युवा मंडल के प्रधान पंकज सूद, कीर्ति कौशल और मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिमाचल उत्सव में हजारों लोगों ने भाग लिया है।