- Hindi News
- बािरश की बूंदंे िकसानों के िलए लेकर अाई राहत
बािरश की बूंदंे िकसानों के िलए लेकर अाई राहत
िसरमौर में बर्फबारी, सोलन में बारिश
कुफरीमें शनिवार सुबह बर्फबारी होने के कारण चायल-शिमला वाया कुफरी सड़क बंद हो गई है। इस कारण इस सड़क और इससे संबंिधत कई गांवों की सड़कों पर आवाजाही ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम का कुफरी में पहला हिमपात होने के कारण मुंडाघाट से कुफरी तक सड़क बंद हो गई। सड़क पर बसे और छोटे वाहन चलने के कारण चायल-शिमला के बीच रास्ते में कुफरी तक आवाजाही बंद हो गई है। इस मार्ग पर जिला सोलन और शिमला के सैकड़ों गांव-उपगांवों की आवाजाही सामान ढुलान को दारोमदार है। सड़क बंद होने के कारण यहां के लोग प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीण ब्रह्मानंद, मस्तराम, चंद्र सिंह, सोनिया, हेमलता सहित कई लोगों ने बताया कि अब उन्हें शिमला की आवाजाही वाया जुन्गा या कंडाघाट से करनी पड़ रही है
हरिपुरधार में बर्फ के बाद सफेद चादर से ढके हरिपुरधार के पहाड़। बर्फबारी से क्षेत्र की कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
बदली जाएं परीक्षाओं की तारीख, स्कूलों बर्फ से अटे
जिलेके स्कूलों में पहली से लेकर चौथी कक्षा तक की परीक्षाएं 15 दिसंबर से करवाने पर लोगों ने चिंता जताई थी। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ समेत कई एसएमसियों ने 15 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू करवाने का कड़ा विरोध किया था। मगर शिक्षा निदेशक ने लोगों की मांग को सिरे से खारिज कर दिया था। बर्फबारी होने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। तलांगना, दियुड़ी खड़ाह, हरिपुरधार सोंफर समेत दर्जन से अधिक पाठशालाएं बर्फ से अट गई है। पीटीएफ लोगों ने विभाग से मांग की थी कि 15 दिसंबर के बाद क्षेत्र में बर्फबारी होती है। इसलिए पहली से चौथी कक्षा तक की शीतकालीन परीक्षाओं का आयोजन 5 दिसंबर से करवाया जाए। पहले भी इन परीक्षाओं का आयोजन एक से पांच दिसंबर के बीच करवाया जाता था। विभाग ने संघ लोगों की इस मांग को अनसुना कर दिया था। मगर अब इसका खामियाजा क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों के अलावा अभिभावकों शिक्षकों को भुगतना पड़ेगा। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि आगामी सत्र के लिए परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया जाए।
हरिपुरधार-कुपवी मार्ग बंद
सैलपावखड़ाह में आधा फुट से अधिक बर्फ जमने के कारण दोपहर बाद हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर यातायात ठप हो गया। इस मार्ग के बंद हो