पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेंटाना को खत्म करने के िलए अब सीअारएस मेथड

लेंटाना को खत्म करने के िलए अब सीअारएस मेथड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगोंको लिए परेशानी का सबब बनी हुई लेंटाना (फुल लकड़ी) का खात्मा कट रूट स्कीम (सीआरएस) मेथड से किया जा रहा है। पहले चरण में चायल रेंज के गौड़ा वन बीट में 15 हेक्टेयर भूमि से लेंटाना को हटाने का काम चल रहा है।

वन परिक्षेत्र चायल के तहत गौड़ा बीट के वन विभाग द्वारा सीआरएस मैथड से सरकारी क्षेत्र से फुल लकड़ी को निकालने के लिए एक अभियान इन दिनों छेड़ा हुआ है।

स्थानीय ग्रामीण सुनील ठाकुर, हरदेव ठाकुर, उदेश शर्मा, जगदीश ठाकुर, ख्यातिराम ठाकुर, गुरदिया ने बताया कि फुल लकड़ी तेजी से फैल रही थी कि खेतों रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचनी शुरू हो गई थी, जिस कारण गांव की ओर जाने वाले पैदल रास्ते में ग्रामीणों स्कूली बच्चों को खासी परेशानी से दो-चार होना पड़ता था। इस कार्य में वन विभाग के वन रक्षक विजय शर्मा कर्मचारी हरदेव ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर भी सहयोग दे रहे हैं। डीएफओ सोलन प्रेम महाजन एसीएफ हितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चायल रेंज के तहत लेंटाना को सीआरएस विधि से हटा रहे हैं।

ये है सीआरएस

लेंटानाझाड़ी बहुत तेजी से फैलती है। कट रूट स्कीम यानी सीआरएस विधि से लेंटाना की जड़ को जमीन से तीन इंच तक गहराई में खोदा जाता है। इसके बाद इस जड़ को कुदाल से काटा जाता है। इस कार्य को लगातार एक ही क्षेत्र में तीन साल तक किया जाता है, जिसके बाद यह दोबारा नहीं फैलती है।