पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकारी अधिकारी की हो सोलन में स्थायी नियुक्ति

कार्यकारी अधिकारी की हो सोलन में स्थायी नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| नगरपरिषद सोलन में स्थानीय कार्यकारी अधिकारी की सेवाएं नहीं मिलने से भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। मंडल महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा ने कहा कि सोलन नगर परिषद में कार्यरत कार्यकारी अधिकारी पर राजगढ़ रामपुर नगर परिषद का भी कार्यभार है। ऐसे में स्थानीय कार्यकारी अधिकारी नहीं होने से तीनों नगर परिषदों में लोगों के कार्य लंबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस समस्या के चलते सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी देने में भी देरी हो रही है। उन्होंने ने आरोप लगाया कि इस समस्या को स्थानीय मंत्री ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से सोलन नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी की स्थायी नियुक्ति की मांग की है।

भाजपा ने स्वास्थ्य विभाग पर भी निशाना साधा है। महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने सोलन अस्पताल के डॉक्टर रोगियों को जेनेरिक दवाइयों के बजाय महंगी ब्रांडेड दवाइयां लिख रहे हैं। इससे लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए महंगा इलाज करवाना पड़ रहा है। मंडल के तीर्थानंद, अमर सिंह ठाकुर, गुरविंद सिंह, मदन ठाकुर, दीपक शर्मा, संदीव ठाकुर ने भी प्रदेश सरकार से सोलन नगर परिषद में स्थानी कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति और सोलन अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।