पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यक्षिका, रवीना और सविता बनी मिस फ्रेशर

यक्षिका, रवीना और सविता बनी मिस फ्रेशर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलनके ओच्छघाट स्थित मुरारीलाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के चेयरमैन चांद प्रकाश गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मॉडलिंग का आयोजन कर तालियां बटोरी। बीएससी सेकंड ईयर की छात्राओं ने हिमाचली नाटी पेश कर छात्राओं को झूमने पर विवश कर दिया। बीएसई तृतीय वर्ष की छात्राओं ने वेस्टर्न डांस पेश कर वाहवाही लूटी। इसी प्रकार चतुर्थ वर्ष की छात्राओं ने किन्नौरी डांस और जीएनएम चतुर्थ वर्ष की छात्राओं ने पंजाबी भंगड़ा पेश किया।

फ्रेशर पार्टी के दौरान मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी नर्सिंग में यक्षिका, पोस्ट बेसिक रवीना और जीएनएम में सविता को मिस फ्रेशर चुना गया। इसी प्रकार बीएससी नर्सिंग की रश्मिी, पोस्ट बेसिक में नोरू लता जीएनएम की इशानी को मिस अटायर चुना गया। विजेताओं को चेयरमैन चांदप्रकाश गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल अमरजीत कौर संधु ने बताया कि इस बार कॉलेज में बीएससी में 40, जीएनएम में 30 और पोस्ट बेसिक में 15 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर मुरारीलाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंंग के निदेशक अंकित गुप्ता, कुसुम गुप्ता, पीआरओ निमित गुप्ता मानसी गुप्ता भी मौजूद रहे।

मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में हिस्सा लेती छात्राएं।