संस्था ने की पार्किंग में सुधार की मांग
सोलन| बघाटीसामाजिक संस्था सोलन की मासिक बैठक अध्यक्ष संतराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गलत पार्किंग के कारण होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की। संस्था ने एसपी सोलन से मांग की है कि सोलन में पार्किंग व्यवस्था को सुधारा जाए। सड़क के दोनों ओर यहां बेतरतीव ढंग से वाहन खड़े रहते हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही सीनियर सिटीजन को चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि कोटला नाला, शामती, शामती काली मंदिर के समीप वाहन खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां बघाटी बोली में गीत,कविता एकांकी प्रतियोगिता करवाने पर भी चर्चा हुई साथ ही निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग से राजमहल के राजदरबार हाल को संग्राहालय बनाने की मांग की गई।