सैनिक लीग की त्रैमासिक बैठक आज
कुनिहार| भूतपूर्वसैनिक लीग जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक 14 दिसंबर को जगातखाना के महिला मंडल भवन में आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विस लीग सब यूनिट कुनिहार के अध्यक्ष डीआर वर्मा ने बताया कि इस बैठक में भूतपूर्व सैनिक सहायता केंद्र सुबाथू से जिसकी स्थापना कुछ समय पहले हुई है, के अधिकारीगण पधार रहे हैं, जो कि पूर्व सैनिकों उनके परिवार की समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी समस्या का समाधान चाहते हैं वह अपनी डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, बैंक पास बुक अन्य जरूरी कागजात जो उन्हें रिकॉर्ड ऑफिस से प्राप्त हुए हैं, साथ लेकर आएं ताकि समस्या का समाधान आसानी से हो सके। बैठक में विशेष रूप से 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू के कमांडेंट ब्रिगेडियर ओपी सिंह को लीग की ओर से आमंत्रित किया गया है।