पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोलन अस्पताल में हीटर, ब्लोअर

सोलन अस्पताल में हीटर, ब्लोअर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिशके बाद ठंड अपना रुद्र रूप दिखाने लगी है, लेकिन सोलन अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों के लिए इससे बचने के पुख्ता इंतजाम नहीं है। रोगियों को ठंड से निपटने के इंतजाम खुद ही करने पड़ रहे हैं या फिर अस्पताल से मिल रहे दो कंबल पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

अस्पताल प्रशासन ने रोगी वार्डो को वातानुकूलित करने के लिए आरकेएस के माध्यम से एसी, हीटर ब्लाेअर खरीदने का आॅर्डर कंपनी को तो भेजा, लेकिन अभी तक इसकी सप्लाई ही नहीं पहुंची। ऐसे में आने वाले दिनों में अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों तीमारदारों को ठंड से दो चार होना पड़ सकता है। प्रशासन का दावा है एक-दो सप्ताह में हीटर ब्लोअर की सप्लाई पहुंच जाएगी। ऐसे में यदि ऑर्डर में देरी हुई तो रोगियों को हीटर ब्लाेअर के इंतजार में ही सर्दियां गुजारनी पड़ेगी।

ड्रैनेजसिस्टम में सुधार नहीं

अस्पतालके ड्रैनेज सिस्टम को ठीक करने के लिए लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। ड्रैनेज सिस्टम में सुधार नहीं होने से भी रोगियों को दिक्कते झेलनी पड़ रही है। रोगी वार्डो के साथ बने टॉयलेट के वॉशवैसिन में ब्लॉकेज के कारण इसमें गंदा पानी एकत्र हो रहा है। इससे रोगियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ड्रैनेज सिस्टम की खामियों के चलते रोगी वार्डो में बदबू का आलम रहता है।