पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| सोलनपुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के लोअर बाजार निवासी सुनील कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके कमरे का ताला तोड़ कर कोई सिलेंडर चोरी करके ले गया है। इस पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने दो लोगों को सिलेंडर उठाकर ले जाते हुए देखा है। इस पर पुलिस ने हीरा लाल ऊर्फ काकू कमल को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सोलन अनिल धोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।