पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शूलिनी मंदिर में लगाया भंडारा

शूलिनी मंदिर में लगाया भंडारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| मांशूलिनी मंदिर सोलन में रविवार को मां शूलिनी सेवादल ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादल के सदस्य मुकेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को सेवादल द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार भी भंडारा लगाया गया जिसमें सन्नी बंसल, सुशील चौधरी, सौरभ अग्रवाल, वीरभान गुप्ता, रामस्वरूप, ऋतिका गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने अपना पूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि भंडारा मां शूलिनी मंदिर धर्मशाला में लगाया गया, लेकिन भारी बारिश के कारण लोग अधिक संख्या में नहीं पहुंच पाए। इसके बाद जब बारिश थोड़ी कम हुई तो सभी सदस्य पका हुआ भंडारे का सामान चौक बाजार तक लाए यहां भंडारा बांटना शुरु किया। इस दौरान लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।