- Hindi News
- सूद बिरादरी को सुसंगठित सुनियंत्रित करें
सूद बिरादरी को सुसंगठित सुनियंत्रित करें
सूद सभा की ओर से आयोजित वार्षिक समारोह में भाग लेते सदस्य।
सूद सभा के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि को सम्मानित करते सभा के पदाधिकारी।
सोलन| सूदसभा सोलन का वार्षिक सम्मेलन समन्वय-2014 रविवार को कांगड़ा-हमीरपुर मैत्री सभागार में आयोजित किया गया। इसमें 14 गोरखा रेजिमेंट सुबाथू के सीओ कर्नल कपिल सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने सूद बिरादरी को सुसंगठित सुनियंत्रित करने के लिए सुझाव दिए। सूद सभा के प्रधान विरेंद्र सूद ने सभी सूद परिवारों से सभाओं कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया ताकि सभी परिवार एक कड़ी में पिरोए जा सकें। सम्मेलन के दौरान किशोरी लाल, नीरज सूद, शिवेंद्र डोगर, डीएफओ विनय सूद, डॉ. रिंकू डॉ. राजन सूद, डॉ. प्रदीप सूद डॉ. अनीता सूद, डॉ. रविकांत सूद डॉ. अनिता सूद, डॉ. अनिल सूद, देविंद्र सूद, मुस्कान सूद कुमारहट्टी से हंसराज सूद को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोलन निवासी किशोरी लाल ने सूद सभा के लिए 6 बिस्वे जमीन दान देने की घोषणा भी की। इस मौके पर सूद सभा के सचिव नरेश सूद अन्य सदस्य भी मौजूद थे।