पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘शिलाई में मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं’

‘शिलाई में मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब|शिलाई केविधायक बलदेव सिंह तोमर ने शिलाई क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने की मांग की है। यहां जारी एक बयान में कहा कि क्षेत्र के अधिकतर पीएचसी एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई में चिकित्सकों की कमी है। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। दुर्घटना अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को पांवटा साहिब लाना पड़ता है। पांवटा साहिब आते-आते 3 घंटे से अधिक का समय लग जाता है। इससे कई बार अनहोनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि वह कई बार क्षेत्र मंे स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने की मांग कर चुके हैं, मगर प्रदेश सरकार क्षेत्र की सुध नहीं ले रही है। क्षेत्र मंे हरिपुरधार से लेकर कहीं भी जब कोई दुर्घटना होती है तो उन्हें उपचार के लिए पांवटा साहिब लाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के अलावा नाहन सोलन ले जाने के लिए कई घंटे लग जाते हैं। विधायक का कहना है कि यदि शिलाई सामुदायिक अस्पताल में भी चिकित्सकों के पद पूरे भरे हुए हो तो क्षेत्र के लोगों को काफी आराम मिलेगा। इस बारे वह कई बार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से क्षेत्र मे चिकित्सकों के पद भरने की मांग कर चुके हैं, मगर आज तक उन्होंने इसकी कोई सुध नहीं ली। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं से लेस एक मेडिकल वेन उपलब्ध करवाएं, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों का उपचार किया जा सके।

विधायक ने उठाई मांग, खाली पद भरे जाएं