- Hindi News
- कुनिहार में किसानों को दिए खेती के टिप्स
कुनिहार में किसानों को दिए खेती के टिप्स
कुनिहार| विषयविशेषज्ञ उद्यान विकास खंड कुनिहार में राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई मिशन के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। खंड कुनिहार के 20 किसान- बागवानों को प्रशिक्षण दिया गया। उद्यान विभाग सोलन के उप निदेशक डॉ. एमएल धीमान समापन समारोह के मुख्यातिथि रहे। विभाग की ओर से डॉ. देशराज शर्मा, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. केएल वर्मा, डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. संजय, सुरेश, रमेश वर्मा, पवन कुमार प्रेम कालिया ने प्रतिभागियों को खेती की बारीकियों से अवगत करवाया। साथ ही खेती में सदुपयोग अधिक पैदावार, छिड़काव, सिंचाई योजना को अपनाने की प्रेरणा दी। शिविर में राजेंद्र कुमार, यादवेंद्र सिंह, विश्वनाथ, हरिराम, देशराज, देवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, बाबूराम ने भाग लिया।