पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों ने मांगा चिकित्सा भत्ता

कर्मचारियों ने मांगा चिकित्सा भत्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटकसोलन इकाई की बैठक प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। इसमें आईपीएच सोलन मंडल के कर्मचारियों का लंबित चिकित्सा यात्रा भत्ता जारी करने की मांग की। साथ ही यूनियन की अधिकतर मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार के प्रति रोष भी प्रकट किया गया।

जिला अध्यक्ष सुरजीत राणा ने यहां जारी बयान में कहा कि आईपीएच सोलन मंडल के कर्मचारियों का करीब 17 लाख चिकित्सा करीब 9 लाख यात्रा भत्ता लंबित है। इसके चलते इस वर्ग का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा करने के लिए यूनियन की जल्द बैठक बुलाने की मांग की गई। राणा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया, जिसमें आठ वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके दिहाड़ीदारों को नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से करीब 7 हजार कर्मचारी नियमित होंगे साथ की हजारों कर्मचारी पेंशन के पात्र भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन अप्रैल, 2015 में अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करेगी। उन्होंने आईपीएच में कार्यरत जूनियर टेक्नीशियनों के लिए जल्द पदोन्नति नियम बनाने और ऐसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की एडीआर परीक्षा जल्द करवाने की मांग की जिन्होंने क्लर्क पद के लिए आवेदन किया है। बैठक में घनश्याम ठाकुर, दीपराम, सुरेंद्र कुमार, प्रेम दत्त, इंद्र सिंह, यशपाल, रतन सिंह, कृष्णलाल, सुरेंद्र, नेत्र सिंह ने भी अपने विचार रखे।

सोलन में इंटक की बैठक को संबोधित करते प्रदेश सचिव सुरजीत राणा।