पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद ने माल रोड को किया लीकेज फ्री

नगर परिषद ने माल रोड को किया लीकेज फ्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लीकेजसे माल रोड जगह-जगह से उखड़ चुका है। इसकी मरम्मत के लिए विभाग को लाखों रुपए खर्च करने पडे़ंगे। पीडब्ल्यूडी की माने तो लीकेज से हुए नुकसान की डीपीआर बनाकर इसकी भरपाई नगर परिषद से की जाएगी। पाइप लाइनों की लीकेज शुरू होने अब माल रोड का मरम्मत कार्य हो सकेगा। वहीं दूसरी और गिरि पेयजल योजना को सुचारू करने के लिए गौड़ा सबस्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है, ऐसे में आईपीएच से नगर परिषद को अब सरपल्स पानी मिलेगा। इस पर नगर परिषद की मुख्य पाइप लाइनों पर पानी का प्रेशर भी बढ़ेगा। ऐसे में पुरानी हो चुकी पाइप लाइनों में फिर से लीकेज समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मोहन चौहान| सोलन

नगरपरिषद ने माल रोड को लीकेज फ्री करने का दावा किया है। नप की तरफ से गठित टीम ने दिन-रात मरम्मत कार्य कर माल रोड पर लीक हो रही पाइप लाइनों की मरम्मत की है।

भास्कर ने इस मामले को 12 सितंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इस पर नगर परिषद ने सैनिक रेस्ट हाउस, डीसी चौक, आईटीआई गेट, पुराना बस स्टेंड में पाइप लाइन की लीकेज को ठीक कर दिया है। गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी ने नगर परिषद को माल रोड पर मुख्य पाइप लाइन से हो रही लीकेज को ठीक करने के लिए नोटिस जारी किया था। विभाग ने माल रोड के करीब एक दर्शन प्वाइंट को चिह्नित किए थे, जिन्हें नगर परिषद ने ठीक करने का दावा किया है। हांलाकि शहर के बाकी हिस्सों में अभी भी लीकेज की समस्या से निपटना नगर परिषद के लिए चुनौती बना हुआ है। बहरहाल माल रोड पर पाइप लाइनों से हो रही लीकेज से लोगों को निजात मिल गई है।

सोलन नगर परिषद के जेई केडी शर्मा ने कहा िक विभाग की टीम ने माल रोड के सभी लीकेज प्वाइंट को ठीक कर लिया है। इसके लिए कर्मचारियों ने ओवर कर रात के समय भी कार्य किया। वहीं अाईपीएच के एक्सईएन अनिल शर्मा ने बताया िक माल रोड के लीकेज प्वाइंट को चेक किया जाएगा। यदि प्वांइट ठीक हो चुके हैं तो जल्द इसका पैच वर्क किया जाएगा।