- Hindi News
- डीपीएस स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
डीपीएस स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
सोलन| आईकेसबलोक मेमोरियल जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ दुर्गा पब्लिक स्कूल के निदेशक चरणजीत सिंह मथारू ने किया। इस मौके पर जिला सोलन टेबल टेनिस संघ के उपप्रधान रमन कपिला, कोषाध्यक्ष भानू शर्मा, सलाहकार प्रदीप गुप्ता, संजय महाजन सहित डीपीएस स्कूल के प्रबंधक टिकम सिंह तकनीकी सलाहकार भूपेंद्र वर्मा मौजूद रहे। पहले दिन खेले गए अंडर-12 ब्वॉयज आयु वर्ग में अरुण चौहान ने पार्थ को 11-4, 11-5, 11-6 से पराजित कर अंतिम चरण में प्रवेश किया। इसी तरह वेभव नेगी ने कोमूद को 11-8, 11-7, 11-6 से मात दी। लड़कियों के इस आयु वर्ग में संगम डोगरा ने अर्पिता को 3-1 से और ईशिता नेगी ने जागृति को 3-0 से मात दी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. रोहित सबलोक विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत करेंगे।