- Hindi News
- हाउसिंग कॉलोनी के भवनों की हो सकेगी म्यूटेशन
हाउसिंग कॉलोनी के भवनों की हो सकेगी म्यूटेशन
सपरूनस्थित हिमुडा की आवासीय कॉलोनी फेज एक दो के भवनों अब तहसील कार्यालय में म्यूटेशन हो सकेगी। हाउसिंग कॉलोनी रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी फेज-एक की मांग पर प्रशासन ने इसकी व्यवस्था कर दी है। गौरतलब है कि हिमुडा की हाउसिंग कॉलोनी फेज-1 दो में बने भवनों की लंबे समय से म्यूटेशन नहीं हो रही थी, इससे भवन मालिक अपनी संपत्ति को वारिसों के नाम नहीं कर पा रहे थे। वेलफेयर सोसायटी मोहन चौहान ने बताया कि इस मामले को मनोनीत पार्षद राजीव कौड़ा के माध्यम से स्थानीय विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, मंडी समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर डीसी सोलन मदन चौहान को कॉलोनी निवासियों को रही समस्या से अवगत करवाया था। इस पर प्रशासन ने यह सुविधा प्रदान की है। अब सोलन तहसील कार्यालय में हिमुडा की खताैनी नंबर 776/1134 के आधार पर भवनों की म्यूटेशन हो सकेगी। वेलफेयर सोसायटी ने विधायक मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, मंडी समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर डीसी सोलन मदन चौहान सहित पार्षद राजीव कौड़ा का आभार व्यक्त किया है।