- Hindi News
- बृजलाल बने सेवानिवृत्त कल्याण मंच के प्रधान
बृजलाल बने सेवानिवृत्त कल्याण मंच के प्रधान
शिवतांडव गुफा कुनिहार में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला सोलन का चुनाव दौलत कौंडल की अध्यक्षता में किया गया।
इसमें बृजलाल ठाकुर को प्रधान, रतन सिंह, श्याम लाल गर्ग, कुलदीप शर्मा को उपाध्यक्ष, रघुनाथ शर्मा को सचिव, सुरेंद्र सिंह को सह-सचिव, बलबीर को कोषाध्यक्ष, बाबूराम वर्मा को संगठन सचिव, जीतराम शर्मा को कानूनी सलाहकार, भूपचंद अत्री को प्रचार सचिव, लक्ष्मण दास को कार्यालय सचिव चुना गया। इसके अलावा रामस्वरूप, महेंद्र सिंह, दौलत राम, प्रेम कुमार, राम सिंह, भगत राम, परमानंद, राजेंद्र कंवर, सिखराम, रतिराम भागराम को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में मंच द्वारा प्रस्तावित 23 सितंबर को परिवहन निदेशक कार्यालय के समक्ष दिए जाने वाले धरना-प्रदर्शन में सेवानिवृत्त कल्याण मंच सोलन के समस्त सदस्य हिस्सा लेंगे। बैठक में मांग की गई कि हिमाचल प्रदेश सरकार पेंशनरों के समस्त भुगतान, ग्रैच्युटी, लीव इन कैशमेंट महंगाई भत्ता और चिकित्सा बिलों के समय-समय पर भुगतान का बजट में प्रावधान करें। बैठक के बाद नारेबाजी भी हुई।
कुनिहार में एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।