- Hindi News
- गुरुकुल स्कूल में कई िवषयों की प्रदर्शनी
गुरुकुल स्कूल में कई िवषयों की प्रदर्शनी
सोलन| सोलनके बाईपास स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, फ्रेंच, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और कला विषयों की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान डॉ. किरन दयाल, डॉ. किरन कटना, डॉ. राजीव, डॉ. अनिल दुर्लभ सिंह पुरी ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों से प्रश्न पूछे। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल गुरप्रीत माथुर, स्कूल के निदेशक सुनील गर्ग दिनेश गर्ग ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया।