- Hindi News
- अप्रत्यक्ष चुनाव हुए तो कॉलेज में लगाएंगे ताला
अप्रत्यक्ष चुनाव हुए तो कॉलेज में लगाएंगे ताला
सोलन| एसएफआईकॉलेजों में अप्रत्यक्ष रूप से करवाए जा रहे छात्र संघ चुनाव का बहिष्कार करेगी। सोलन इकाई ने शनिवार को इस संदर्भ में प्रिंसिपल शशी सूद को ज्ञापन सौंपा है। परिसर सचिव रॉकी ने कहा कि एसएफआई अप्रत्यक्ष चुनाव का बहिष्कार कर रही है। उन्होंने कहा कि इकाई लोकतांत्रिक प्रणाली से चुनाव के लिए संघर्षरत है यदि छात्रों से इस अधिकार को छीना गया तो कॉलेज में अप्रत्यक्ष चुनाव के दिन ताला जड़ा जाएगा।
परिसर उपाध्यक्ष मनोज ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए फीस बढ़ाने की बात कही है जबकि मुख्यमंत्री राज्य में किसी भी आर्थिक संकट को नकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूनिवर्सिटी में फंड की कमी काे पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूनिवर्सिटी प्रशासन की मिलीभगत से छात्र संघ चुनाव पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले समय पर फीस बढ़ौतरी का निर्णय वापस नहीं लिया तो आने वाले पंचायत निकाय चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर अंकिता, अजय, संजय, मनोज, अमरीश, शालिनी, विनेश, अनीश, हैप्पी, अजय कौशल, मनोज, रविंद्र, अभिषेक अन्य मौजूद रहे।