मानव भारती में हुई नेशनल कॉन्फ्रेंस
सोलन|मानव भारतीयूनिवर्सिटी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के पहले सत्र की शुरुआत यूआईआईटी एचपीयू के डायरेक्टर प्रो. मनु सूद के संबोधन से हुई। सूद ने कंप्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस सत्र में दस विद्वानों ने अपने आलेख प्रस्तुत किए। दिन का दूसरा सत्र मानव भारती यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुआ। कॉन्फ्रेंस के तीसरे सत्र समापन समारोह की अध्यक्षता सेंटर ऑफ एक्सिलेंस इन एनर्जी एंड एन्वायनर्मेंट, एनआईटी हमीरपुर प्रो. एसएस चंदेल ने की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विकास सेन ने कॉन्फ्रेंस की सफलता के लिए यूनिवर्सिटी के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग के बिना इस कार्यक्रम का सफल होना संभव नहीं था। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रबंधन बोर्ड को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन विभिन्न प्रदेशों से 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया।