पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपक शर्मा, अरुण कश्यप अव्वल

दीपक शर्मा, अरुण कश्यप अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| भारतविकास परिषद के तत्वावधान में एससीईआरटी सोलन में रविवार को भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 16 स्कूलों के 35 छात्रों 20 अध्यापकों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में दयानंद आदर्श विद्यालय सन्नी साइड के दीपक शर्मा अरुण कश्यप, बीएल स्कूल शामती के बलराज दिव्यांशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथित प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्रॉफियां और आठ स्कूलों के बच्चों को ज्ञानवृद्धि के लिए डिक्शनरी भेंट की। प्रो. यूएन खोसला ने भी प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अपनी ओर से ट्रॉफियां प्रदान की। परिषद के प्रेस सचिव सीडी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज वंदे मारतम से किया गया। समारोह के मुख्यातिथि मैरिडियन मेडिकेयर के एमडी विनोद गुप्ता थे। परिषद के प्रधान अरुण शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। क्विज मास्टर्स कौमदी ढल उषा आनंद ने बच्चों ने प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. केएल कक्कड़ थे, जबकि प्रतियोगिता का संचालन प्रो. वीके राय ने किया। इस अवसर पर प्रो. आरके पठानिया, डॉ. बीके कपूर, मोहिनी कपूर, सुशीला भारद्वाज, डॉ. बीके भारद्वाज, ई. डीआर गुप्ता, ई. शशिकांत, एसके नय्यर समेत परिषद के 30 सदस्य मौजूद रहे।

सोलन में भारत को जानो प्रतियोगिता में विजेता छात्र मुख्यातिथि के साथ।