डीपीएस सोलन ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप
समापन अवसर पर विजेता रही सेंट ल्यूक्स स्कूल की टीम मुख्यातिथि के साथ।
सोलन| सोलनके ठोडो ग्राउंड में चल रही यूएम कोका-कोला कप फुटबॉल चैंपियनशिप डीपीएस सोलन ने जीत ली है। डीपीएस ने रविवार को खेले गए फाइनल मैच में सेंट ल्यूक्स सोलन को 2-1 से हराया। समापन समारोह में एसपी सोलन डॉ. रमेश छाजटा ने विजेताओं को पुस्कार वितरित किए। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव करणजीत सिंह ने कहा कि पूरी प्रतियोगिता में डीपीएस का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान अरुण शर्मा, सरदार सिंह, भूपेंद्र कश्यप, कंवर राजेश्वर सिंह, तिलक राज, विपिन, नितिन, परविंद्र, मनीष शर्मा, दीपक शर्मा, अमेश, विरेंद्र, हरविंद्र सिंह, अभिषेक, विवेक, देवेंद्र, कृष्ण ग्रोवर अमरप्रीत सहित अन्य एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।