पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 900 रोगियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

900 रोगियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन में रविवार को विजय फोरम शिमला की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जांच करवाते सीनियर सिटीजन।

भास्कर न्यूज| सोलन

सिटीअस्पताल सोलन में रविवार को विजय फोरम शिमला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सोलन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इसका शुभारंभ विजय फोरम शिमला के चेयरमैन तरसेम भारती ने किया। शिविर में करीब 900 रोगियों ने अपना इलाज करवाया। चिकित्सा शिविर में अल्ट्रासाउंड, शूगर, ईसीजी, बीएमडी एवं ब्लड प्रेशर के मुफ्त टेस्ट किए गए।

फोरम के चेयरमैन तरसेम भारती ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार की आवश्यकता है और संस्था का उदेश्य प्रदेश के बड़े सरकारी गैर सरकारी डॉक्टरों को एक मंच पर एकत्रित कर आम आदमी को चिकित्सा सुविधा प्रदान करवाना है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के शिविरों के आयोजन की उम्मीद की है। इस मौके पर विजय फोरम की प्रधान रिंपल शर्मा, राजेश, इन्द्र चोपड़ा गौरी शंकर के अलावा आईएमए सोलन इकाई के प्रधान डॉ. एंजिल के. आद्या, डॉ. एचएस आहूजा, डॉ. माया आहूजा समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।