- Hindi News
- दुष्कर्म के दोनों आरोपी 18 तक पुलिस रिमांड पर
दुष्कर्म के दोनों आरोपी 18 तक पुलिस रिमांड पर
माजरा में युवक की गोली मारकर हत्या
माजरापुलिस चौकी के तहत पांवटा-नाहन एनएच पर माजरा पंचायत के नया गांव में एक किराए के मकान में रह रहे हरियाणा के कैथल निवासी 25 साल के युवक दलेल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक मृतक अवैध शराब के धंधे में शािमल था।
घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों को दे दी है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे गोली की चलने की आवाज से अचानक नया गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण उठकर सड़क के किनारे गए। लोग इस दौरान उस मकान के पास एकत्रित हो गए। जहां से गोली की आवाज आई थी। इस मकान के समीप सड़क पर एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में ले लिया। गोली मृतक युवक की छाती में लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
युवक की हत्या के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस।
हत्यारे के पैरों के निशान मोबाइल डिटेल खोलेगा राज
हरियाणाराज्य के कैथल जिला की नरेड़ तहसील के गांव सेगा निवासी साहिल सिंह उर्फ दिलेर की हत्या का राज हत्यारे के पैरों के निशान दिलेर के मोबाइल कॉल डिटेल से खुल सकते हैं। पुलिस दिलेर उसके साथियों के मोबाइल की कॉल डिटेल तैयार कर रही है। ताकि हत्यारे तक पहुंचा जा सके। पुलिस को हत्यारे के बरामदे में पैरो के निशान मिले हंै। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक दिलेर गोली लगने के बाद दीवार से बाहर सड़क पर आया और करीब 100 मीटर दूर एक ढाबे के पास आकर उसने दम तोड़ा। मगर मरने से पहले वह हत्यारे का नाम नहीं बता सका। इस कारण पुलिस को अभी तक हत्यारे को कोई पता नहीं चल सका है। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस जल्दी ही हत्यारे तक पहुंचेगी।