पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसी सोलन का कबड्डी लीग पर कब्जा

बीसी सोलन का कबड्डी लीग पर कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढख़लके रामलीला मैदान मे पिछले छह दिनों से युवक मंडल समोल के सौजन्य से खेली जा रही ओपन कबड्डी लीग प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन समारोह में बीडीसी चेयरमैन धर्मपुर नरेंद्र अत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीसी सोलन बोहली के मध्य खेला गया। बीसी सोलन के खिलाडियों ने विरोधी टीम पर शुरू से हावी होकर अंको की बढ़त बना ली। हाफ टाइम से पहले से ही बनी बढ़त को विपक्षी टीम को पार करना तो दूर पर वो नजदीक भी सकी। बीसी सोलन यह मुकाबला 67-14 के भारी अंतर से जीत लिया।बोहली की टीम 14 अंकों पर ही सिमट गई। प्रतियोगिता के आयोजकों जग्गी शांडिल, पंकज ठाकुर हेमराज शांडिल ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी स्मृति चिन्ह के साथ जबकि अन्य मेहमानों का टोपी के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर गढख़ल-सनावर पंचायत प्रधान उर्मिल अत्री, गनोल पंचायत के प्रधान देवेंद्र कंवर, उपप्रधान भागीचंद ठाकुर, सीआरआई कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश अत्री, सचिव विजय शर्मा, किरण प्रकाश अत्री, देवानंद अत्री, अशोक ठाकुर, जग्गी शांडिल, पंकज ठाकुर, हेमराज शांडिल, दिनेश शांडिल, रमेश अत्री, प्रदीप ठाकुर, भरत ठाकुर, अजय ठाकुर, राजू मदन अत्री आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गढ़खल में कबड्‌डी की विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ।