पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िरटायरमेंट के चार साल बाद भी नहीं मिला सीपीएफ

िरटायरमेंट के चार साल बाद भी नहीं मिला सीपीएफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटकने सरकार से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सीपीएफ का लाभ देने की मांग की है। आईपीएच और पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की सोलन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंटक के प्रदेश सचिव सुरजीत राणा ने कहा कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के 3 से 4 साल बीत जाने पर भी वेतन से कटी सीपीएफ की राशि वापस नहीं मिल पाई है।

उन्होंने कहा कि 15 जून 2003 के बाद विभिन्न विभागों में नियुक्त कर्मचारी जीपीएफ के बजाए सीपीएफ में लिए गए थे। इससे विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 20 हजार कर्मचारी सीपीएफ के दायरे में आए हैं। राणा ने कहा कि सरकार ने सीपीएफ का लेखा-जोखा एक निजी कंपनी को दे रखा है। उन्हाेंने कहा कि इस दायरे में आए आईपीएच पीडब्ल्यूृडी के करीब 500 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में कई बार उच्च अधिकारियों से समक्ष उठाया गया है लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का अब निजी कंपनी से विश्वास उठा है। ऐसे में इसका रखरखाव एजी शिमला के अधीन रखा जाए। यदि कर्मचारियों को समय रहते सीपीएफ का पैसा नहीं मिला तो इंटक प्रदेशव्यापी मेला शुरू किया जाएगा। बैठक में 200 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।