पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवती ही करती है हर दुख का निवारण: कुमार स्वामी

भगवती ही करती है हर दुख का निवारण: कुमार स्वामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| वाईएसपरमार यूनिवर्सिटी नौणी परिसर में चल रहे दुख निवारण समागम में रविवार रात ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने कहा कि मनुष्य के हर दुख दूर करने वाली भगवती मां ही है। भगवती माता के दुल र्भ पाठ करने से लोगों की मन वांछित इच्छा पूरी होती है। उन्होंने कहा कि निष्कीलन पाठ करने से मनुष्य के केवल पाप नष्ट होते हैं बल्कि मोक्ष भी प्राप्त होता है। समागम के दूसरे और अंतिम दिन कुमार स्वामी ने कहा कि इस आलोक को हर धर्म संप्रदाय का व्यक्ति सहजता से कर सकता है। जो दैवीय पाठ के रहस्य को नहीं जानता वह लाख पाठ कर भी जाप की सिद्धि प्राप्त नहीं कर सकता। जो इस रहस्य को जनता है उसे दस पाठ करने से भी पापों से मुक्ति मिल जाती है। रविवार को शिमला और सोलन जिला के आसपास के क्षेत्रों से आए छात्रों ने कुमार स्वामी से बीज मंत्र लिए। इस समागम में हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड के आए लोगों ने स्वामी का प्रवचन सुने और बीज मंत्र लिए।