सोलन डीपीआरओ को पितृशोक
सोलन| डीपीआरओसोलन तेजस्वी गुप्ता के पिता रतन लाल गुप्ता का सोमवार प्रात:6 बजे हृदय गति रुकने के कारण उनके पैतृक गांव थली में देहांत हो गया। वह 82 वर्ष के थे। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सहायक लोक संपर्क अधिकारी हेमंत वत्स, सहायक रेडियो अभियंता अशोक सहगल, वरिष्ठ सहायक रविन्द्र सभ्रवाल, आशु टंकक मधु कश्यप, नाटय निरीक्षक युवा शर्मा, तकनीकी सहायक रमेश शर्मा, राज बहादुर, रेडियो मकैनिक राजेन्द्र जसवाल, अनिल त्रेहन, राकेश कुमार, चलचित्र चालक पप्पी कुमार, लिपिक गोपाल कृष्ण, वाहन चालक जितेन्द्र कुमार, रमेश वर्मा, नजरू राम, रोशन लाल आशा देवी ने दो मिनट का मौन रखा। जिला पत्रकार संघ ने भी शोक जताया। प्रधान रविंद्र पंवर के अलावा संघ के अरविंद कश्यप, ज्ञान सुमन, भानू वर्मा, सतीश शर्मा, अमित डोभाल, नरेशपाल, पवन ठाकुर, यशपाल कपूर, मोहन चौहान, रविंद्र शर्मा, विशाल वर्मा, राजेंद्र सिंह, संजय जोशी समेत सभी पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।