पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वड़ोदरा की कंपनी ने लिए कैंपस इंटरव्यू

वड़ोदरा की कंपनी ने लिए कैंपस इंटरव्यू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| गुजरातकी कंपनी क्वेल्क जॉब हैंडीमैन वड़ोदरा की कंपनी ने सोमवार को आईटीआई सोलन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया। प्रिंसिपल शिवेंद्र डोगर ने बताया कि कंपनी में प्लंबर, कारपेंटर और इलेक्ट्रिशियन के पदों की भर्ती की जानी है। उन्होंने कहा कि कंपनी की एचआर मैनेजर भाविता पटेल शैफाली ने आईटीआई में कुल 60 अभ्यार्थियों के इंटरव्यू लिए हैं, जिसमें से 45 पदों को भरा जाना है। उन्होंने कहा कि कंपनी की तरफ से चयनित अभ्यार्थियों को 7 हजार मासिक वेतन सहित दोपहर का खाना, रहने की सुविधा यातायात की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। आईटीआई में पहली बार गुजरात की कंपनी इंटरव्यू के लिए पहुंची है।