पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पल्स पोलियो 21 से 23 सितंबर तक

पल्स पोलियो 21 से 23 सितंबर तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| देशप्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में चिन्हित संवेनशील क्षेत्रों में 21 से 23 सितंबर और 16 से 18 नवंबर तक विशेष पालियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य एकीकृत बाल विकास परियोजना के 252 सदस्यों तथा सुपरवाईजरों को लगाया जा रहा है। डीसी सोलन मदन चैहान ने इस उद्देश्य से बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश के पोलियो मुक्त होने के बाद इसे कायम रखना एक महत्वपूर्ण चुनौती है क्योंकि भारत के पड़ोस में बांगलादेश पाकिस्तार जैसे देश अभी भी पोलियो से मुक्त नहीं हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जि़ले के संवेदनशील क्षेत्रों में तथा प्रवासी मजदूर बाहुल्य क्षेत्रों को शत-प्रतिशत इसके तहत् लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत दोनों चरणों में 126 टीमों के माध्यम से 419 स्थानों पर 0 से पांच वर्ष तक के लगभग 21,506 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।