पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में रोगियों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं

अस्पताल में रोगियों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल के सभी ब्लॉकों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। अस्पताल में सुरक्षा के लिए होमगार्ड्स और पुलिस की सेवाएं ली जा रही है। संदिग्धों पर नजर रखी जाती है। डॉ.आरके गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन

कैमरे लगने से सुधर सकती है व्यवस्था

अस्पतालमें सीसीटीवी कैमरे लगने से इस तरह की अव्यवस्था में सुधार हो सकती है। योजना के तहत सीसीटीवी कैमरों को आला अधिकारियों के कार्यालय से जोड़ा जाएगा। इससे मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित चिकित्सा अधिक्षक अस्पताल की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। आमतौर पर रोगी तिमारदारों को आपातकालीन सेवाएं समय पर मिलने की शिकायत रहती है। कैमरे की रिकार्डिंग से अधिकारियों को वस्तु स्थिति को पता चल सकेगा। जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी अासान होगी।

सुरक्षा इंतजामों की खुल रही पोल

अस्पतालमें किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से यहां पर बाहरी लोगों का रोगी वार्ड कोरीडोर में घुमना आम है। इसी तरह अस्पताल की लैब में भी बाहरी लोगों का जमावड़ा आम है। रात के समय तो रोगी वार्डो की सुरक्षा राम भरोसे ही रहती है। इस तरह की बदइंजामी से अस्पताल प्रशासन ही खुद लाचार दिख रहा है। हालांकि इसके लिए प्रशासन ने पुलिस होमगार्ड को ऐसे तत्वों पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दे रखे हैं

भास्कर न्यूज|सोलन

क्षेत्रीयअस्पताल सोलन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के अभाव रोगियों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। कहने को तो अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन पुलिस होमगार्ड की सेवाएं ले रहा है। बावजूद इसके अस्पताल में चोरी की घटनाएं आम है। रोगियों को बेहतर उपचार सुरक्षा प्रदान करवाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने एमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड कोरीडोर और मुख्यद्वार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है लेकिन अभी तक इस यह सिरे नहीं चढ़ी है। यदि समय रहते अस्पताल के सभी ब्लॉक में सीसीटीवी कैमरे लग जाते तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगता। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अस्पताल में ओपीडी के बाहर लाइन में लगी एक महिला के पर्स से करीब 12 हजार रुपए गायब हो गए थे। इससे अस्प्ताल में सुरक्षा इंतजामों की पोल खुलने के साथ यहां उपचार के लिए रहे रोगियों में असुरक्षा का भाव है। अस्पताल में इससे पहले भी रोगी वार्डों में सा