पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री कल करेंगे दो िदवसीय सायर मेले का उद्घाटन: एसडीएम

मुख्यमंत्री कल करेंगे दो िदवसीय सायर मेले का उद्घाटन: एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएमअर्की एलआर वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 17 सितंबर को दो िदवसीय अर्की के सायर मेले का उद्घाटन करेंगे। वर्मा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में जिलास्तरीय सायरोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मेले के दूसरे दिने राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में डीसी सोलन मदन चौहान एसपी सोलन डॉ. रमेश छाजटा मुख्यातिथि होंगे। मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुकुल महेंद्र राठौर लोगों का मनोरंजन करेंगे और दूसरी संध्या में कमाल खान और अर्शप्रीत मुख्य कलाकार होंगे। इस अवसर पर तहसीलदार अर्की गिरीश सकलानी, नगर पंचायत अध्यक्षा सीमा शर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप सूद मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत करते एसडीएम अर्की एलआर वर्मा।